गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली कुएं में गिरी, हादसे के बाद मौके पर लगी लोगो की भीड़

Must Read

Sugarcane laden tractor trolley fell into the well, after the accident a crowd of people gathered on the spot

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली कुएं में गिर गई। इस हादसे के बाद गांव में मचा हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर के चालक को गम्भीर चोट आई है। वहीं इंजन में सवार 3 लोग बाल-बाल बच गए। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को निकाल लिया गया। यह घटना पोंडी के मानिकपुर गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पोंडी के मानिकपुर गांव के एक खेत में गन्ना लोडकर खेत से बाहर निकाल रहे थे। बाहर निकालने के दौरान अचानक ट्रैक्टर रिवर्स हो गई। इसके बाद रिवर्स होकर कुएं में गिर गई। फिर क्रेन की मदद से निकाला गया। इस हादसे के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गन्ना को हटाकर चालक को बाहर निकाल लिया।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This