गर्भवती महिला की हत्या, घर के बिस्तर पर मिली खून से सनी लाश, पति रात से है लापता

Must Read

गर्भवती महिला की हत्या, घर के बिस्तर पर मिली खून से सनी लाश, पति रात से है लापता

बिलासपुर शहर में एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी गई। यह वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदु चौक की है। आसपास के लोगों ने महिला की लाश घर पर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम सत्या सिंह है। घर के कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी मिली है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिसकी वजह से हत्या की आशंका पुलिस जता रही है।

जानकारी के मुताबिक, इंदु चौक निवासी पीटर सिंह दिव्यांग है। वह चौक के पास ही फास्ट फूड का ठेला लगाता है। घर में उसकी नव विवाहिता पत्नी सत्या सिंह (21) और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। सत्या गर्भवती थी। रात को सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गए। अगले दिन मंगलवार को काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां बेड पर सत्या का शव पड़ा हुआ था। महिला का पति पीटर सिंह संदिग्ध हालत में लापता है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि पीटर रात करीब 11 बजे नागपुर जाने की बात कहकर घर से निकला है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि सत्या तब जिंदा थी या उसकी हत्या हो चुकी थी। हालांकि उन्होंने यह जरूर बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था। सुबह उन्होंने बहू को बेसुध हालत में बेड पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि मृतका सात माह की गर्भवती थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। जिसकी वजह से पति पर हत्या कर भाग जाने की आशंका पुलिस जता रही है। मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर अपनी बेटी की जान लेने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी मिल पाएगी। पुलिस मृतका के पति पीटर की तलाश में जुटी हुई है।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This