नौकर ने किया दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, युवक पर भरोसा कर भेजा था घर

Must Read

नौकर ने किया दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, युवक पर भरोसा कर भेजा था घर

बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में दुकान चलाने वाली एक महिला की 2 साल की बच्ची से उसके ही कर्मचारी ने दुष्कर्म कर दिया। महिला ने युवक पर भरोसा करके घर से बच्ची को लाने के लिए भेजा था, लेकिन युवक ने बच्ची के साथ घिनौना कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली एक महिला जो कि दुकान चलाती है। उसके यहां काम करने के लिए युवक शिवमंगल सूर्यवंशी आया। महिला ने उस पर भरोसा कर लिया। उसे अपने घर भेजा और बोला कि उसकी 2 साल की बच्ची घर में है, उसे वह दुकान ले आए। युवक घर पहुंचा और 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही बच्ची की मां थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

युवक की गंदी हरकत को उसके भाई ने देख लिया था. वह तत्काल दुकान पहुंचा औऱ मां को इसकी सूचना दी। मां भागते हुए घर पहुंची तो आरोपी युवक भाग गया। वहीं बच्ची दर्द से रो रही थी। मां उसे लेकर थाने पहुंची, जहां से बच्ची अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला से पूछताछ कि युवक सालों से उनकी दुकान में काम करता था। लेकिन कुछ दिनों से वो काम पर नहीं आ रहा था। बीते शनिवार को वह काम पर आना शुरू हुआ था। महिला दुकान पर अकेली थी, तो बच्ची को घर से लाने को कहा था। लेकिन क्या पता आरोपी की नीयत इतनी खराब हो जाएगी। पुलिस ने आरोपी शिवमंगल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This