प्लेन हादसा में 72 लोगो की मौत, पांच भारतीय नागरिक भी शामिल

Must Read

प्लेन हादसा में 72 लोगो की मौत, पांच भारतीय नागरिक भी शामिल

नेपाल में दर्दनाक हादसा हो गया प्लेन में सवार सभी 72 लोगों की प्लेन क्रैश होने से मृत्यु हो गई। यह हादसा प्लेन के लैंडिंग होने से सिर्फ 10 सेकंड पहले ही हुआ है। प्लेन पर जितने भी यात्री सवार थे सभी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 10:50 पर ATC से विमान का संपर्क टूट गया था, ये यति एयरलाइंस का विमान ATR-72था, जो काठमांडू से पोखरा एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। काठमांडू से पोखरा एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए इस विमान में 68 यात्री थे और 4 क्रू मेंबर भी थे। यह प्लेन दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। इस प्लान में पांच भारतीय नागरिक भी सवार थे।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This