पतंगबाजी के कारण हुआ हादसा, बच्चा गिरा छत से, बाइक सवार व्यक्ति के गले में फंसा मांझा

Must Read

पतंगबाजी के कारण हुआ हादसा, बच्चा गिरा छत से, बाइक सवार व्यक्ति के गले में फंसा मांझा

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान छिंदवाड़ा में कई हादसे हुए हैं। पतंग उड़ाते वक्त एक बच्चा छत से नीचे गिर गया जबकि मांझे की वजह से एक बाइक सवार का गला कट गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने बताया कि युवक का जख्म अगर थोड़ा भी गहरा होता तो उसकी जान चली जाती।

जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा के कोलाढाना इलाके में शनिवार को एक मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा बच्चा छत से नीचे गिरने से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान 8 साल के गर्व मरकड़े की रूप में हुई है। परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना है कि गर्व कॉलोनी में ही बाहर छत पर पतंग उड़ा रहा था तभी वह गिर गया। वहीं से गुजर रही बुजुर्ग महिला ने गर्व के घर वालों को खबर दी कि बच्चा छत से गिर गया है।

वहीं दूसरी तरफ 45 साल के अतरलाल शनिवार को करीब 11 बजे अपने भांजे के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी मांझा उनके गले मे आकर फंस गया और खून निकलने लगा। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर सुशील दुबे ने बताया कि युवक का गले मे 8 सेंटीमीटर लम्बा घाव बन गया है। यदि थोड़ा और गहरा हो जाता तो युवक की जान भी जा सकती थी। अतरलाल को भर्ती कर लिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This