महिला हुई ठगी का शिकार, सोने के गहने हुए पार

Must Read

महिला हुई ठगी का शिकार, सोने के गहने हुए पार

कोरबा जिले से एक और ठगी का मामला सामने आया है जहां दो युवकों ने महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के गहने पार कर लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी रविंद्र की पत्नी संगीता घर पर अकेली थी। तभी दो युवक उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने तांबे और पीतल की मूर्तियों और जेवरों को चमकाने की बात कही उन्होंने कहा कि उनके पास एक ऐसा पाउडर है जिससे वे तांबे, पीतल एवं सोने के गहने चमकाते हैं। उनकी बातों में आकर महिला ने पहले तो तांबे से बने गणेश जी की मूर्ति उन्हें साफ करने को दी आरोपियों ने मूर्ति को चमका दिया। इससे प्रभावित होकर महिला ने अपनी सास के सोने का मंगलसूत्र उन्हें साफ करने को दे दिया।

किसी कारण से महिला कमरे के अंदर गई और थोड़ी देर बाद जब महिला वापस आई तो दोनों युवक गहने लेकर फरार हो चुके थे। जिसकी जानकारी संगीता ने अपने पति को दी पति ने अनजान युवको की खोज की पड़ोसियों और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन उनका कुछ पता ना चल सका तब जाकर उन्होंने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। और उनकी तलाश की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर ठग गिरोह से बचने के लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाते हैं इसके बावजूद भी लोग झांसे में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि कभी भी आपके गली – मोहल्ले में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This