पुलिस ने मृतक के नाम पर लगाया क्राइम का आरोप, परिजन हुए हैरान

Must Read

पुलिस ने मृतक के नाम पर लगाया क्राइम का आरोप, परिजन हुए हैरान

शाहजहांपुर में पुलिस की कार्यशैली का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 3 साल पहले मृत्यु हुए इंसान के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में नोटिस उसके परिवार वालों को भेजा है, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

मामला थाना निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी का है। यहां के रहने वाले रमेश सिंह ने बताया कि उसका खेत का विवाद था, जिसके लिऐ पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने उसकी कोई शिकायत तो नहीं सुनी, बल्कि उसके मरे हुए पिता के खिलाफ कार्यवाही कर दी। पिता राधेश्याम सिंह की 3 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के मृतक राधेश्याम सिंह का चालान कर दिया। मृतक को शांति भंग की धाराओं में नोटिस भेजकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का फरमान पुलिस की तरफ से दिया गया।

इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मामले में सियाराम का चालान होना था और गलती से राधेश्याम का चालान कर दिया गया। राधेश्याम की पहले ही मौत हो चुकी है। इस मामले में जांच कर दोषी के खिलाफ आवश्यक विधिक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This