भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दुखद निधन

Must Read

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का दुखद निधन

राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया। बताया जा रहा है की यात्रा में शामिल होने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने बताया अस्पताल आने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया। अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गंभीर संवेदना जाहिर की है। सीएम मान ने अपने ट्विट में लिखा है – ‘मुझे उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है। भगवान, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें’।

वही पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने संतोख सिंह के आकस्मिक निधन पर कहा है कि यह सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This