दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की हुई मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Must Read

दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की हुई मौत, कई गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र नासिक में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस ट्रक से टकरा गई जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बस हादसे में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को 5- 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के आदेश भी दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 7:00 हुआ। बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से शिर्डी की ओर जा रही थी इसी दौरान नासिक की सिन्नार तहसील में पथारे के पास ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सात महिलाएं दो बच्चे और दो पुरुष की मृत्यु हो गई। वहीं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।घायलों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This