बौखलाए आरोपी ने जज पर फेंका चप्पल, कोर्टरूम में मची अफरा तफरी

Must Read

बौखलाए आरोपी ने जज पर फेंका चप्पल, कोर्टरूम में मची अफरा तफरी

महाराष्ट्र के नांदेड़ में कोर्ट रूम में कार्यवाही के दौरान आरोपी ने जज पर चप्पल फेंक दी। इस दौरान कोर्ट रूम में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद जज ने चप्पल फेंकने के जुर्म में तुरंत छह महीने की सजा सुना दी। घटना को लेकर जिला न्यायालय में हड़कंप मचा रहा। अचानक हुई इस घटना से पुलिस व्यवस्था और कोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, डकैती के आरोप में दत्ता हंबार्डे नाम का आरोपी आज नांदेड़ कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया गया था। कोर्ट रूम में सुनवाई के लिए दत्ता हंबार्डे ने न्यायाधीश के साथ इस आधार पर बहस की है कि उसके वकील उपस्थित नहीं हुए हैं।

इस दौरान बहस के बाद अचानक आरोपी दत्ता हंबार्डे ने अपनी चप्पल जज की ओर फेंक दी। इस घटना से कोर्ट रूम में हड़कंप मच गया। इसके बाद न्यायाधीश ने तुरंत आरोपी को छह माह की कैद और एक हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुना दी।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This