गिटार गॉड कहे जाने वाले गिटारिस्ट जेफ बेक का दुखद निधन

Must Read

गिटार गॉड कहे जाने वाले गिटारिस्ट जेफ बेक का दुखद निधन

म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर गिटारिस्ट जेफ बेक का निधन हो गया है। जेफ बेक सडन बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस नामक बीमारी से गुजर रहे थे। गिटार गॉड के नाम से मशहूर जेफ बेक के निधन की खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गिटारिस्ट जेफ बेक ने 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी जेफ बेक की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए दी गई।

उनके परिवार की ओर से बताया गया कि, यह बेहद दुखद है कि हम जेफ बेक के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। सडन बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस से पीड़ित होने के बाद कल उनका निधन हो गया। उनका परिवार इस भारी नुकसान के समय प्राइवेसी चाहता है। ” माना जा रहा है कि जेफ काफी वक्त से बिमार चल रहे थे। इस घटना के बाद उनका पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया है। फिलहाल सभी अपने लिए थोड़ा वक्त चाह रहे हैं। ताकि वह इस दर्द से उभर सकें।

जेफ बेक के मशहूर म्यूजिक एलबम्स की बात करें तो, ‘ट्रुथ’, ‘हू एल्स’, ‘ब्लो बाय ब्लो’, ‘फ्लैश’, ‘द बेस्ट ऑफ जेफ बेक’, ‘लाउड हेलर’…ये उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एल्बम्स हैं। बता दें, बेक पहले यर्डबर्ड्स के साथ जुड़े थे। हालांकि, फिर उन्होंने अकेले अपने करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। उन्हें 2009 के अपने वाद्य प्रदर्शन के लिए सात ग्रैमी और हर्बी हैनकॉक के ‘द इमेजिन प्रोजेक्ट’ पर आठवां पुरस्कार मिला।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This