आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने पिया जहर

Must Read

आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने पिया जहर

भोपाल – खजूरी सड़क इलाके में रहने वाले एक सेंट्रिंग ठेकेदार ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी व चार बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर पी लिया। सभी को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार के मकान को सील कर दिया है।

खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि ग्राम बैरागढ़ कलां निवासी 40 वर्षीय किशोर जाटव निर्माणाधीन मकानों में सेंट्रिंग लगाने का ठेका लेता है। उसके परिवार में पत्नी 35 वर्षीय सीता के अलावा तीन बेटियां 15 वर्षीय कंचन, 10 वर्षीय अन्नू, आठ वर्षीय पूर्वा व बेटा 12 वर्षीय अभय है। बुधवार भोर में किशोर ने परिवार के सभी लोगों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। इसके बाद अपने भान्जे को फोन पर बताया कि उसने जहर पी लिया है।

भान्जे ने तुरंत घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी जोन-चार विजय खत्री भी हमीदिया अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से मरीजों की हालत के बारे में जानकारी ली। हालांकि अभी किशोर व उसके बीवी-बच्‍चों के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

शुरुआती जांच और स्वजन से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि किशोर का काम-काज अभी ठीक नहीं चल रहा था। इस वजह से किशोर का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। व्यवसाय के लिए किशोर ने कुछ लोगों से कर्ज भी ले रखा था। ऐसा अनुमान है कि आर्थिक रूप से परेशान होने के कारण किशोर ने इस तरह का कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This