छुई खदान हादसे में महिला की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Must Read

छुई खदान हादसे में महिला की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ कोरबा में बड़ा हादसा हो गया । यहां एक छुई खदान धंस गई है। जिसके मलबे में एक महिला दब गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वही दो महिलाएं घायल हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करमंदी और बेंदर कोना के बीच जंगल के किनारे अवैध रूप से खदान संचालित किया जा रहा हैं। इस खदान में ग्रामीणों ने खुद ही खुदाई की हैं। यहां पर लोग बड़ी संख्या में छुई निकालने का काम करते हैं। आज दोपहर जूनवानी निवासी प्रमिला बाई कंवर अपने पति कौशल सिंह कंवर के साथ खदान आई हुई थी। तभी यह हादसा हो गया और मलबे में प्रमिला ,गीताबाई और एक महिला दब गई। इसके बाद जो लोग वहां काम कर रहे थे वह भाग निकले वही प्रमिला का पति मलबे तक गया और अंदर फंसे लोगों को निकालने लगा मगर वह प्रमिला की जान नहीं बचा सका ।

संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी गई इसके बाद घायलों को तुरंत ही जिला अस्पताल लाया गया हैं।जहां दोनों घायलों का इलाज जारी हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This