रॉकी भाई के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आया एक नया अपडेट

Must Read

रॉकी भाई के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आया एक नया अपडेट

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार यश। जो अपनी केजीएफ फिल्म के बाद से भारतीय सिनेमा के सुपर स्टारों में से एक हैं। आज यश अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में रॉकी भाई के नाम मशहूर होने वाले यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। कर्नाटक के मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे सुपर स्टार यश, आज ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 60 लाख रुपए चार्ज करते हैं और वहीं उनकी कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर (लगभग 57 करोड़ रुपए) के करीब है।

होम्बले फिल्म्स ने भी यश को उनके जन्मदिन की बधाई दी है, इसे के बैनर तले ही केजीएफ चैप्टर 2 बनाई गई थी। ज्योति यश के करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई थी। होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर यश को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “हैशटैग केजीएफचैप्टर 2 एक बड़ा प्रोजेक्ट था, जल्द ही एक और की प्रतीक्षा है। उस आदमी के लिए जिसने सपने को आकार दिया और इसे आगे ले गया। अपने रॉकिंग स्टार यश को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आगे आपका साल काफी शानदार हो! हैशटैग रॉकिंग स्टार यश, हैशटैग होम्बले फिल्मस।”

होम्बले फिल्म्स द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा कमेंट करने पर दर्शकों द्वारा यह माना जा रहा है कि अब शायद रॉकी भाई केजीएफ चैप्टर 2 के बाद फिर से कोई नया धमाका बॉक्स ऑफिस पर करने वाले हैं। हालांकि अब तक इसका कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This