धर्मान्तरण को लेकर हुए हिंसक झड़प के 6 आरोपी गए जेल, मामले में अब तक 11 लोग हो चुके गिरफ्तार

Must Read

धर्मान्तरण को लेकर हुए हिंसक झड़प के 6 आरोपी गए जेल, मामले में अब तक 11 लोग हो चुके गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में चर्च में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ एसपी और पुलिस जवानों पर हमला करने वाले 6 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। इसी मामले में भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत पांच लोगों को पहले भी जेल भेजा जा चुका है। नारायणपुर में ही हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर दो आदिवासी पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस अधीक्षक पर भी हमला कर दिया था जिसमें वो घायल हो गए थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों में आदिवासी नेता रूपसाई सलाम भी शामिल है। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पाटिलिंगम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रूपसाई सलाम के साथ अन्य कई लोगों ने एंटी क्रिश्चियन विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। 2 जनवरी को जिला मुख्यालय के पास एक चर्च में जीजस क्राइस्ट और मदर मैरी की मूर्तियां तोड़ दी गई थीं। इसी बात को लेकर दो आदिवासी पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद को शांत कराने का प्रयास कर रहे एसपी सदानंद कुमार पर भी लोगों ने हमला कर दिया और इस हमले में वो घायल हो गए थे। जिसके बाद इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This