छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Must Read

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का आज निधन हो गया. आज सुबह घर के पास टहलते वक्त उन्हें अटैक आया और उनका निधन हो गया है. वे 62 साल की थी. वे विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त की समर्थक भी थी. उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई हैं।

कांग्रेस पार्टी ने एक संघर्षशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वे एक तेजतर्रार नेत्री थीं और पार्टी में सतत सक्रिय रही. पार्टी के हितों के लिए हमेशा काम किया, वहीं अधिवक्ता होने के नाते लोगों की सेवा में भी हमेशा आगे रहीं. आज वे स्वर्गलोक को चली गई हैं, लेकिन उनके बेहतर कार्य हमें मार्गदर्शन देता रहेगा।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This