नोरा फतेही बनेगी शाहरुख़ की बहु ? आर्यन खान और नोरा एक दूसरे को कर रहे डेट !

Must Read

Nora Fatehi to become Shahrukh’s daughter-in-law? Aryan Khan and Nora are dating each other!

सितारों के बीच अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में ये सब होना सामान्य सी बात होती है। बॉलीवुड में अक्सर किसी ना किसी के ब्रेकअप या अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर बॉलीवुड के दो सितारों की अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। खबरों के मुताबिक बॉलीवुड की मशहूर बेली डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है।

खबरें हैं कि आर्यन खान और नोरा फतेही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैली इन बातों में आखिर कितनी सच्चाई है आइए जानते हैं। बता दें कि ये सिलसिला तब शुरु हुआ जब नोरा फतेही और आर्यन खान की कुछ कॉमन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इस दौरान एक फोटो में नोरा दिखाई दे रही हैं तो दूसरी में आर्यन नजर आ रहे हैं। इस फोटोज में एक कॉमन बात है कि दोनों ने एक की फैन के साथ फोटो क्लिक कराई है। इन तस्वीरों को वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह कमेंट करने लगे।

एक यूजर ने कमेंट में कहा कि- ‘अब अनन्या का क्या होगा’ वही दूसरे ने लिखा- ‘ यह कब हुआ। ऐसी ही तरह-तरह की कमेंटो का सिलसिला चलता रहा। लेकिन हम आपको बता दें कि आर्यन और नोरा के बीच रिलेशनशिप जैसा कुछ नहीं है। यह सिर्फ एक एक अफवाह है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नोरा और आर्यन का कोई अफेयर नहीं चल रहा है। बस इन्होंने ऐसे ही उस फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाई थी।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This