Putin’s decision on the appeal of the Christian priest, announced the ceasefire
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार रात ऐलान किया है कि उनकी फौज 6 और 7 जनवरी को यूक्रेन पर हमले नहीं करेगी। यानी दो दिन रूस की तरफ से सीजफायर रहेगा। पुतिन ने यह फैसला रूस के 76 साल के ईसाई धर्मगुरु पेट्रीआर्क किरिल की अपील के बाद किया है।
पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर हमले के बाद ऐसा पहली बार है, जब रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है। रूस और युक्रेन दोनों देश ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस मनाते हैं। ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस पूर्वी यूरोप के देशों जैसे रूस, ग्रीस, इथियोपिया और इजिप्ट में भी मनाया जाता है।