Young man did heinous act in front of girl in moving bus, marshal caught him and started crying
नईदिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। यहां रोहिणी इलाके में एक शख्स ने एक लड़की के सामने मास्टरबेट किया। उसकी इस घिनौनी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके पीछे की वजह पुलिस ने बताई है।
लड़की के सामने शख्स करने लगा मास्टरबेट
यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस में लड़की के सामने एक शख्स मास्टरबेट करने लगा। इस पर लड़की ने शोर मचाया, जिसे सुनकर बस में तैनात मार्शल ने तुरंत ही आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर वो रोने लगा।
इस घटना को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर बिहार के रहने वाले आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया था, लेकिन मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस ने कहा कि पीड़िता से उसका बयान दर्ज करने या इस संबंध में कोई शिकायत देने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया।