विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए पांच जनवरी को होगा चुनाव

Must Read

विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए पांच जनवरी को होगा चुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन देर शाम मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नई प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पहली बार शामिल हो रही थीं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को फोन कर बैठक में शामिल होने का न्यौता दिया। उसके बाद डॉ. महंत भी पहली बार विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बात विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई। इससे पहले इस पद पर भानुप्रतापपुर विधायक मनोज कुमार मंडावी थे। 16 अक्टूबर को उनके निधन से यह सीट खाली हो गई।

बताया जा रहा है, विधायक मोहन मरकाम को उपाध्यक्ष बनाने की बात थी लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी की वजह से बात आगे नहीं बढ़ी। बाद में केशकाल विधायक संतराम नेताम का नाम आया। बताया जा रहा है, प्रभारी की ओर से उठे सवाल के बाद संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुमोदन के लिए भी नेताम का नाम भेजा है। बुधवार को उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। अगर एक से अधिक नामांकन आए तो पांच जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This