बाइक सवार नकाबपोश 3 युवकों ने पेट्रोल पंप पर कट्‌टे से की फायरिंग, दहशत में भागे कर्मचारी

Must Read

Masked 3 bike riding youths fired at the petrol pump with a machete, employees ran away in panic

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाइक सवार नकाबपोश तीन युवकों ने पेट्रोल पंप में कट्‌टे से फायरिंग कर दी। बदमाश लड़कों की हरकतों को देखकर पेट्रोल पंप कर्मी दहशत में आ गए और इधर-उधर भागते नजर आए।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार नकाबपोश लूट के इरादे से पहुंचे थे। हालांकि, फायरिंग के बाद कट्‌टे में राउंड लोड नहीं हुआ और बदमाश वहां से फरार हो गए। बदमाशों की दहशतगर्दी पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

लोरमी रोड में ग्राम लखोदना चंगोरी में पुष्कर पेट्रोल पंप संचालित है। घटना मंगलवार की रात करीब 8.35 बजे की है। यहां पेट्रोल पंप कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। उसी समय बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। बाइक से उतरते ही हाथ में कट्‌टा रखे युवक ने हड़बड़ाहट में जमीन में फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौजूद कर्मचारी भी दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। लुटेरे कैश काउंटर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, युवक अंदर नहीं जा पाए और कुछ देर बाद वहां से भाग निकले।

कर्मचारियों ने पुलिस को दी जानकारी
जैसे ही बाइक सवार बदमाश वहां से भागने लगे, तब कर्मचारियों ने पेट्रोल पंप मालिक नवल किशोर और संजय अग्रवाल को इस घटना की जानकारी दी। इधर, गोली चलने की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम पेट्रोल पंप कर्मचारियों से पूछताछ कर बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।

लूट के इरादे से पहुंचे थे बदमाश, हड़बड़ी में हुए असफल
पेट्रोल पंप में गोली चलने की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा के साथ ही एसीसीयू की टीम भी वहां पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि बदमाश युवक लूट के इरादे से आए थे। लेकिन, हड़बड़ी में हाथ में कट्‌टा रखे युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग दहशत में आ गए। वहीं, बाइक सवार बदमाश भी हड़बड़ा गए और लूट की वारदात में असफल होकर भाग निकले।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This