सुरक्षाबल के कैम्प पर नक्सली हमला, जवानों की जवाबी कार्रवाई पर भागे नक्सली

Must Read

Naxalite attack on security force camp, Naxalites fled on retaliatory action of jawans

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबल के कैम्प पर नक्सली हमले होने की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार पामेड थानाक्षेत्र के चिंतावागु नदी किनारे स्थापित किए गए कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर है कि करीब 15 मिनट तक यह मुठभेड़ चला। वहीं नक्सलियों की इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुई है। जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने कैम्प पर BGL भी दागा है।

जानकारी के अनुसार चिंतावागु नदी के समीप स्थित सुरक्षाबल के कैम्प पर नक्सलियों ने फायरिंग की है। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली जंगल की आड़ लेकर भागे। करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग होने खबर है। नक्सलियों ने चिंतावागु सीआरपीएफ कैम्प पर बीजीएल भी दागा गया। मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं है। पामेड़ थाना क्षेत्र के चिंतावागु नदी किनारे स्थापित किए गए कैंप पर जंगल की आड़ से नक्सलियों ने किया हमला किया है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This