पति ने पत्नी के सिर पर चाकू से किया हमला, लहूलुहान हुई पत्नी को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पति को पुलिस ने पकड़ा…
कोरबा – घर पर अक्सर पति-पत्नी में बीच होने वाला विवाद ने आज एक बड़ा रूप ले लिया और पति ने अपनी पत्नी के ऊपर सिर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से पत्नी लहूलुहान हो गई जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वही पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरी घटना रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार चेक पोस्ट में रहने वाली रानू वस्त्राकर और उसका पति रवि वस्त्राकार के बीच आज झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पहले भी घर पर होता था।पति हमेशा अपने पत्नी के चरित्र पर शंका करता था और उसे बुरा भला भी कहता था।
पत्नी के बताए अनुसार उनकी शादी को 10 साल हो गए। शादी के बाद पति पत्नी में अक्सर वाद विवाद होता रहता था। आज सुबह दोनो एक साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरमोरा पैसा लेने आए थे। लेकिन ठेकेदार का घर बंद मिलने के कारण उन्हें बिना पैसा लिए ही वापस घर लौटना पड़ा। इसी बीच पति पत्नी दोनों घंटाघर आ गए जहां पति ने फिर से पत्नी के ऊपर चरित्र शंका को लेकर बुरा भला कहने लगा जिस पर मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया और पति गुस्से में आकर उसके सिर पर अपने पास रखें चाकू से हमला कर दिया।
चाकू के हमले से महिला के सिर पर चोट आई है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।वहीं घायल महिला के पति को गिरफ्तार कर रामपुर चौकी ले जाया गया है। पुलिस इस मामले पर आगे की कार्रवाई कर रही है।