आवारा कुत्ते ने 2 घंटे में 40 लोगो को काटा, इमरजेंसी वार्ड हुआ फुल

Must Read

आवारा कुत्ते ने 2 घंटे में 40 लोगो को काटा, इमरजेंसी वार्ड हुआ फुल

राजस्थान के बाड़मेर में आवारा कुत्तों की वजह से लोग दहशत में है। कल्याणपुरा थाना इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को एक घंटे के अंदर काटकर घायल कर दिया। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि एक साथ इतने लोगों के पहुंचने से अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, एक पागल कुत्ते ने एक के बाद एक करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल है। एक साथ इतने लोगों के अस्पताल आने से प्रबंधन सकते में आ गया। इस घटना की सूचना नगर परिषद को दे दी गई है। कुत्ते को पकड़ने के लिए दो टीमों को गठन किया गया है। जो शहर के अलग-अलग इलाकों से आवारा कुत्तों को पकड़ने की योजना बना रहा है।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This