नक्सलियों ने मुखबिरी की संदेह में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Must Read

Maoists killed 25-year-old youth on suspicion of being an informer, dead body found on roadside

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 25 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि संजय टाटी नामक युवक का तेरराम पुलिस थाना क्षेत्र के कुरसापाड़ा गांव स्थित उसके घर से शनिवार रात को अपहरण किया गया था और उसका शव बाद में सड़क के किनारे मिला।

उन्होंने बताया, ‘‘नक्सलियों के जगरगुंडा इलाके की समिति ने हत्या की जिम्मेदारी ली है और पर्चा छोड़ा है जिसमें टाटी पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This