दो महीने लगातार सोते रहने के लिए नासा दे रहा लाखों रुपए

Must Read

दो महीने लगातार सोते रहने के लिए नासा दे रहा लाखों रुपए

अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने कुछ लोगों को सोने के लिए हायर किया था। इन लोगों को 60 दिन लेकर बिताना था। इन्हें हर गतिविधी जैसे खाना, नहाना और टॉयलेट जाना सब लेट कर ही करना पड़ा। इस काम के लिए इन्हें 14 लाख से भी ज्यादा सैलरी दी गई।

दरअसल, नासा ने आर्टिफिशियल ग्रैविटी पर रिसर्च किया था, जिसके लिए उन्होंने कुछ लोगों की भर्ती की थी, जिन्हें सिर्फ और सिर्फ बिस्तर पर लेटे रहना था। उन्हें ये काम लगातार 2 महीने तक करना था। इस अवधी के दौरान नासा उन पर लगातार निगरानी रख रही थी। जब उनकी अवधि पूरी हो गई तो उन्हें बिस्तर पर लगातार लेटे रहने के लिए 18500 अमेरिकन डॉलर यानि 14.8 लाख रुपये बतौर सैलरी दिए गए थे।

हालांकि ये जॉब जितनी सुनने में आसान लग रही है, उतनी है नहीं। नासा ने इस काम के लिए 24 लोगों को चुना था। इन लोगों ने 60 दिन लेटकर बिताए थे। इन लोगों ने जितनी भी गतिविधियां की सब लेटकर की थीं। जैसे कि खाना खाना, नहाना, टॉयलेट जाना सभी चींजे लेटे हुए करना था। लेटे रहते हुए इन लोगों के सिर को 6 डिग्री नीचे झुकाकर रखना होता था। इस एक्सपेरिमेंट के जरिए वैज्ञानिक उन बदलावों का अध्ययन कर रहे थे, जो अंतरिक्ष उड़ान के दौरान एंटी ग्रैविटी की वजह से एस्ट्रोनॉट्स के शरीर में होते हैं। इस एक्सपेरिमेंट के लिए उन लोगों को चुना जाता है जिनकी मानसिक स्थिति लंबे वक्त तक बिस्तर में रहने की हो।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This