Saturday, March 15, 2025

एसईसीएल के बगदेवा खदान में एलएचडी ऑपरेटर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, कारणों की जांच जारी

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एसईसीएल बगदेवा भूमिगत खदान में एक एलएचडी (लोड हॉल डंप) ऑपरेटर का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना आज सुबह उस समय सामने आई जब सुबह की पाली के कर्मचारी काम पर पहुंचे। मृतक की पहचान परमेश्वर के रूप में की गई है, जो खदान में एलएचडी ऑपरेटर के रूप में तैनात थे।

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, खदान अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कुछ और कारण है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Latest News

CG NEWS : राज्यपाल को गुलाल लगाकर सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की मंगलकामना

रायपुर।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल ने होली खेली। राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रामेन डेका को...

More Articles Like This