Thursday, February 19, 2026

BREAKING : मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह बोले- मुझे माफ करें

Must Read

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में पिछले एक साल से जारी हिंसा के लिए माफी मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले साल में राज्य में शांति बहाल होगी। बीरेन सिंह ने कहा, ‘ये पूरा साल काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। 3 मई के बाद से राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। कई लोगों ने अपनों को खो दिया। कई ने घर छोड़ दिया। मुझे इस बात का दुख है। मैं माफी मांगता हूं।’

  • मणिपुर में एक साल से भी ज्यादा वक्त से जारी हिंसा में अब तक करीब 180 लोगों की जान चली गई। विवाद तब शुरू हुआ, जब मैतेई समुदाय ने एसटी पहचा की मांग की और कुकी समुदाय ने इसका विरोध किया।
  • मणिपुरी की आबादी में करीब 53 फीसदी लोग मैतेई समुदाय से आते है। इनमें से ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि नागा और कुकी की आबादी करीब 40 फीसदी है। ये समुदाय पहाड़ों पर रहता है।

बीते शुक्रवार को इंफाल ईस्ट जिले में दो गांवों में बंदूक और बम से हमला किया गया था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों से हथियारबंद लोगों ने सनसाबी गांव और आस-पास के इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी और बम फेंकना शुरू कर दिया।

    Latest News

    Dhurandhar The Revenge : सेंसर बोर्ड से पास हुई रणवीर सिंह की फिल्म, पहले पार्ट से 6 मिनट छोटी होगी ‘धुरंधर 2’

    नई दिल्ली, 19 फरवरी 2026: निर्देशक आदित्य धर की मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर...

    More Articles Like This