CG NEWS : नए साल में बवाल रोकने बदमाशों की परेड

Must Read

रायपुर। में नए साल में बवाल रोकने के लिए बदमाशों की परेड कराई गई है। पुलिस ने करीब 50 बदमाशों को मुर्गा बनाकर पट्टे से पीटा है। इसके अलावा एडिशनल एसपी क्राइम ने बदमाशों को हथियार लेकर गुंडागर्दी करने को लेकर भी चेतावनी दी है। इस दौरान बदमाश कान पकड़े पुलिस के सामने खड़े नजर आए।

दरअसल, सोमवार को क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग इलाके के करीब 50 बदमाशों को थाने तलब किया। जिसने आने में आनाकानी की उसे गाड़ी में जबरन भी लाया गया। ये वो बदमाश हैं, जो अपने-अपने इलाके में चाकूबाजी, मारपीट और दबंगई के लिए बदनाम हैं। करीब 50 बदमाशों को गंज थाना स्थित एंटी क्राइम यूनिट में इकट्ठा किया गया। फिर पुलिस ने इन्हें मुर्गा बनवाया।

शुरुआती फटकार के बाद पुलिस के कड़े तेवर देखकर बदमाशों को यह बात समझ आ गई की चुपचाप कान पकड़कर खड़े रहने में ही भलाई है। फिर एक-एक बदमाशों को पुलिस ने हाथ सामने करवाते हुए पट्टे से पीटा। दर्द में बदमाश उछलते और चिल्लाते नजर आए, माफी मांगते दिखे। मोहल्ले में गुंडागर्दी नहीं करने की बात कही। इसके बाद पुलिस अफसरों ने इन्हें सही से जीवन जीने की हिदायत दी।

    Latest News

    सक्ती में बंधन बैंक में बेसिक बैंकिंग सेवाओं का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

    सक्ती-शहर के प्रतिष्ठित बंधन बैंक में 6 मार्च को बेसिक बैंकिंग सर्विस सेवाओं का पूर्ण रूप से शुभारंभ हो...

    More Articles Like This