Wednesday, February 11, 2026

तेज रफ्तार और शराब बना हादसे का कारण : वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो दोस्त की मौत

Must Read

कोरबा. अज्ञात वाहन की ठोकर से तेज रफ्तार बाइक सवार तीन दोस्त में से दो की मौत हो गई. वहीं एक की हालत गंभीर है. यह हादसा लेमरू थाना क्षेत्र के कनसरा देवपहरी के पास का है. घटना की सूचना मिलते ही लेमरू पुलिस मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी. घटना स्थल पर अंधा मोड़ होने के कारण बाइक सवार तीन दोस्त गहरी खाई में जा गिरे.

इस हादसे में 20 वर्षीय अमृत गोंड और 19 वर्षीय राजेश गोंड बंजारी डांड निवासी की मौत हुई है. तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाने को हादसे का कारण बताया जा रहा है. लेमरू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Latest News

    CG Breaking News : मैगी बनी कलह की वजह, शराबी पति ने लोहे की पाइप से पत्नी को अधमरा किया

    CG Breaking News , बिलासपुर — न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला...

    More Articles Like This