Friday, February 13, 2026

सातधार वॉटरफॉल में डूबा स्टूडेंट

Must Read

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इंद्रावती नदी के सातधार जल प्रपात में 13 साल का छात्र डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम सुबह से उसकी तलाश कर रही है। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। यश कुमार साहू (13) धमतरी का रहने वाला है और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था।

आज (गुरुवार) सुबह 7 बजे के करीब अपने साथियों के साथ बारसूर पहुंचा था। रास्ते में यश और उसके साथियों ने सातधार जाने वाले मार्ग पर लगे नाका को खोला और जल प्रपात की तरफ चले गए। यहां सभी नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान यश गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

    Latest News

    CG Accident : रफ्तार का कहर तेज रफ्तार दो बाइक की भिड़ंत, पति-पत्नी समेत तीन की मौत, एक गंभीर

    रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। विधानसभा थाना क्षेत्र में...

    More Articles Like This