Friday, March 14, 2025

Viduthalai 2 Collection Day 2: लो आ गई Pushpa 2 की छुट्टी करने वाली साउथ की फिल्म! दो दिन में की छप्परफाड़ कमाई

Must Read

मौजूदा समय में फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धूम मचा रही है। लेकिन अब इस मूवी को टक्कर देने के लिए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की मूवी विदुथलई पार्ट 2 आ गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इस मूवी को शानदार शुरुआत मिली है। रिलीज के पहले दो दिन में विदुथलई 2 ने कमाल का प्रदर्शन कर के दिखाया है। इस बीच विदुथलई 2 की रिलीज के दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि शनिवार को विजय की मूवी ने कितना कारोबार किया है।

20 दिसंबर को विदुथलई को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। तब से फिल्म फैंस की पहली पसंद बन हुई है और हर रोज कमाई के मामले में गर्दा उड़ा रही है। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 की आंधी में विजय सेतुपति की इस क्राइम थ्रिलर मूवी ने अपनी पक्की दावेदारी पेश की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज के दूसरे दिन विदुथलई 2 ने करीब 8 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

विदुथलई एक सीक्वल मूवी है, जिसका पहला पार्ट पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। पीरियड क्राइम थ्रिलर मूवी के तौर पर इसे फैंस और क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद अब इसका पार्ट 2 आया है और ऑडियंस की पहली पसंद बन गया है। गौर करने वाली बात ये है कि विदुथलई 2 को हिंदी भाषा में अभी रिलीज नहीं किया गया है। इसके बावजूद इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी प्रभावित करने वाला रहा है। अनुमान पूरा है कि रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 10 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

Latest News

“Chhaava Vs Stree 2: छावा ने पलट दिया समीकरण, 25वें दिन भी स्त्री पर नहीं हुआ रहम”

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म छावा का खौफ बरकरार है।छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर...

More Articles Like This