Friday, July 11, 2025

अंबेडकर को लेकर संसद में हंगामा

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दिल्ली , संसद के शीतकालीन सत्र का आज बुधवार को 18वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में अंबेडकर के अपमान को लेकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने सदन में जय भीम के नारे लगाए। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस और अन्य विपक्ष के सांसदों का आरोप है कि, गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। एक दिन पहले मंगलवार का राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह संविधान पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, अगर वे (कांग्रेस) जितनी बार अंबेडकर का नाम लेते हैं, उतनी बार भगवान का नाम लेते तो उन्हें स्वर्ग में जगह मिलती।

गृह मंत्री के बयान के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने संसद के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। उधर केंद्रीय मंत्री अुर्जन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि, कांग्रेस का अपमान करने का इतिहास रहा है, आज ये ढ़ोंग कर रहे हैं।

Latest News

महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका कोरबा पहुँचे

कोरबा 11 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका आज एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा...

More Articles Like This