Wednesday, February 11, 2026

साइक्लोन दाना 25 अक्टूबर को ओडिशा-प. बंगाल तट से टकराएगा:दोनों राज्यों में 348 ट्रेनें रद्द, होटल-स्कूल 3 दिन बंद

Must Read

पुरी/कोलकाता.अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। साइक्लोन 24 अक्टूबर को आधी रात या फिर 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पुरी में 3 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। होटलों की बुकिंग चार दिन रोक दी गई है। ओडिशा में 14 जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों की 25 तक छुट्टी कर दी गई है। जबकि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। ओडिशा में करीब 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है।

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी रामकृष्ण प्रतिहारी के मुताबिक इस दौरान मंदिर में होने वाले सभी पूजा विधान अपने समय पर होंगे। लेकिन, श्रद्धालुओं से 25 अक्टूबर तक नहीं आने की विनती की गई है।

तूफान का बंगाल में भी असर दिखेगा। ओडिशा में 150, तो बंगाल में 198 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सरकार ने दीघा, पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों से करीब डेढ़ लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

    Latest News

    Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर सपने में दिखें महादेव तो समझ लें खुलने वाले हैं किस्मत के द्वार, जानें इन शुभ संकेतों का अर्थ

    नई दिल्ली। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष...

    More Articles Like This