2 दिन बाद मिला दूसरे युवक का शव:हसदेव नदी में नहाने के दौरान बह गए थे 2 दोस्त; बर्थडे मनाने पहुंचे थे

Must Read

छत्तीसगढ़ के  जिले में देवरी पिकनिक स्पॉट में बर्थडे पार्टी मानने गए दो युवक हसदेव नदी में बह गए थे। एक युवक लिखेश पटेल (22) का शव 25 घंटे बाद SDRF की टीम ने बरामद किया था। वहीं दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ (22) की लाश दो दिन बाद मिली है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है।

पंतोरा पुलिस ने बताया कि हसदेव नदी में बहे दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ का शव SDRF की टीम ने बुधवार सुबह करीब 7- 7.15 बजे बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

रविवार की दोपहर 2 बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ (22) अपने 12 दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने के लिए देवरी पहुंचा था। इस दौरान साथी लिखेश पटेल (22 के साथ वह नदी में नहाने के लिए उतरा। दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए।

    Latest News

    Truck Road Accident : NH पर मौत का तांडव खड़े हाइवा से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक के उड़े परखच्चे

    Truck Road Accident , बिलासपुर — छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे (NH) पर एक बार फिर रफ्तार...

    More Articles Like This