Saturday, January 17, 2026

पति को मारकर लाश के पास बैठी रही पत्नी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

दुर्ग भिलाई , में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, पति आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। शनिवार की रात भी इसी बात पर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर महिला ने हथौड़े से पति के सिर पर हमला कर दिया।

हमले में पति की मौके पर मौत हो गई। महिला रातभर लाश के पास ही बैठी रही। इसके बाद खुद सुबह थाने पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया। घटना नवई थाना इलाके की है।

नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि, गजेंद्र साहू (27 साल) पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वो शराब पीने का भी आदी था। उसकी शादी 8 साल पहले राजनांदगांव के छुरिया निवासी नेमा साहू (24 साल) से हुई थी। शादी के बाद से ही गजेंद्र शराब पीकर उससे विवाद करता था।

बताया जा रहा है कि, शादी के बाद दोनों की एक बेटी और बेटा भी है। इसके बाद भी गजेंद्र ने शराब पीने की आदत नहीं छोड़ी। शनिवार देर रात वो शराब पीकर घर पहुंचा। रात 3 बजे नेमा अपने बच्चों के साथ सोई थी। इसी दौरान गजेंद्र उससे गाली गलौज करने लगा।

इस पर नेमा को काफी गुस्सा आ गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नेमा ने कमरे में रखे हथौड़े से गजेंद्र के सिर पर वार कर दिया। नेमा सुबह तक घर में शव के साथ रही। रविवार सुबह वो थाने पहुंची और खुद को सरेंडर करते हुए बताया कि, उसने अपने पति को जान से मार दिया है।

Latest News

CG News : 20 मिनट में दो वारदातें, रायपुर में 13 लाख की उठाईगिरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

CG News : रायपुर में दिनदहाड़े हुई बड़ी उठाईगिरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए सभी आरोपियों...

More Articles Like This