विज्ञान की राह पर सूरजपुर की बेटी -आईआईटी भिलाई में पी.एच.डी. कर रही हैं निशी केशरी

Must Read

सूरजपुर/07 मार्च 2026/ सूरजपुर जिले की होनहार बेटी निशी केशरी अपनी अदम्य लगन और मेधा से आज उस मुकाम पर खड़ी हैं, जहाँ पहुँचने का सपना लाखों विद्यार्थी देखते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनकी यह सफलता-गाथा जिले की हर बेटी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।
निशी ने अपनी उच्च शिक्षा की नींव श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर से रखी, जहाँ उन्होंने बीएससी (सूक्ष्मजीव विज्ञान) में 75.94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके बाद उन्होंने शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर से एमएससी (रसायन विज्ञान) में 84.29 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय मॉडल स्कूल में अतिथि व्याख्याता (रसायन विज्ञान) के रूप में सेवाएँ देकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रमाणित की। वर्ष 2018 में उन्होंने अमृतापुरी, केरल में आयोजित ’’यूथ इंडिया लीडर्स ट्रेनिंग समिट’’ में सहभागिता कर नेतृत्व कौशल का भी प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। वर्ष 2024 में उन्होंने देश की अत्यंत प्रतिष्ठित जीएटीई (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी तकनीकी दक्षता को और पुख्ता किया।
वर्तमान में निशी केशरी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भिलाई के रसायन विज्ञान विभाग में पीएचडी. कर रही हैं। उनका शोध विषय – ’’ऊर्जा भंडारण उपकरणों एवं विद्युत वाहन प्रौद्योगिकी के लिए लिथियम-आयन तथा सोडियम-आयन बैटरियों का उन्नयन’’- न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि देश के हरित ऊर्जा भविष्य की दिशा में भी एक सार्थक योगदान है।
सूरजपुर के एक साधारण परिवेश से निकलकर देश के शीर्ष तकनीकी संस्थान तक की निशी की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा और परिश्रम के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।

    Latest News

    CG NEWS : भाजपा कार्यालय में होली का उत्साह’ CM विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं संग मनाया रंगोत्सव, दी प्रदेशवासियों को बधाई

    रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय 'कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में शनिवार को होली मिलन...

    More Articles Like This