सूरजपुर पुलिस ने आगामी होली त्यौहार को देखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 39 प्रकरण दर्ज कर की गयी कार्यवाही।

Must Read

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, संभावित संवेदनशील स्थानों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए कुल 39 प्रकरणों में 41 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई कर 31 लीटर महुआ शराब व 5 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की गई। उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना-चौकी की पुलिस टीम सक्रिय, समन्वित एवं सतर्क भूमिका रही, जिनके द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

सूरजपुर पुलिस की अपील। सूरजपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

    Latest News

    More Articles Like This