धारदार देसी बंडा चाकू दिखाकर गुंडा गर्दी करने वाले एक आरोपी को बोधघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read
पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य  में पीड़िता के घर पास धारदार हथियार धारदार हथियार देशी बंडा चाकू दिखाकर डरा धमका कर गुंडा गर्दी  करने वाले युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि दिनांक 01.03.2026 प्रार्थीया प्रेमलता बघेल पति शंकर बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी अघनपुर तेतरकुटी पुजारीपारा पंचायत भवन के पास जगदलपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तेतरकुटी पुजारीपारा पंचायत भवन के पास जगदलपुर में रहती है तोकापाल बी ओ ऑफिस में पियून का काम करती है उसके घर में एक महिला तेजेश्वरी अपने दो बच्चों के साथ किराए में रहती है तेजेश्वरी का भाई पंकज हमेशा शराब पीकर आता है और अपनी बहन तेजेश्वरी से लड़ाई झगड़ा गाली गलौज करता है दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रार्थीया अपने माता-पिता और अपनी बेटी के साथ अपने घर में थी कि रात्रि करीबन 9:30 बजे लड़ाई झगड़ा गाली गलौज की आवाज को सुनकर बाहर निकली तो देखी कि तेजेश्वरी का भाई पंकज अपनी दीदी से लड़ाई झगड़ा कर रहा था जिसे रोकने व मना करने पर प्रार्थीया को भी मां बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार देसी बंडा  चाकू दिखाकर डरा धमका कर धक्का मुक्का व मारपीट करने की रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित दत्ताराव धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम द्वारा तत्काल  एक्शन लेते हुए आरोपियों को धर  पड़कर उनके कब्जे से एक गुप्ती नुमा देशी चाकू को  जप्त करते हुए उपरोक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ  धारा 296,115(2), 351(2) BNS तथा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया  जहाँ से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया!
अपील- बस्तर पुलिस सभी लोगों से अपील करती है कि होली शांति एवं सौहार्द्र तरीके मानवें यदि गुंडागर्दी या बदमाशी या अन्य अपराध किया जाता है तो कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
स.उ. नि. – सतीश श्रीवास्तव
प्र.आर. – मायाराम कश्यप, पवन श्रीवास्तव
आरक्षक – विजय तिर्की रामकुमार ठाकुर
    Latest News

    सक्ति जिला मे युवा जोश को मिली नई कमान: सुरेन्द्र राठौर बने बाराद्वार भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष,14 अन्य को नवीन जिम्मेदारी

    सक्ती | भारतीय जनता पार्टी जिला-सक्ती द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों...

    More Articles Like This