Sunday, March 1, 2026

Hit and Run Case : खूनी रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने बाइक को उड़ाया; एक की मौत, 4 जिंदगी और मौत के बीच

Must Read

सोनगरा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोनगरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक युवक अपनी बहन को उसकी ससुराल से लेकर लौट रहा था। बाइक पर युवक के साथ उसका एक दोस्त, उसकी बहन और दो छोटे बच्चे (भांजा-भांजी) सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

परिजनों में मचा कोहराम, अस्पताल में भर्ती घायल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला और बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

“हमने मामला दर्ज कर लिया है। सोनगरा पेट्रोल पंप और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फरार ट्रैक्टर और उसके चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
— थाना प्रभारी, जरही/सूरजपुर पुलिस

अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि पेट्रोल पंप और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसी जाए। पुलिस ने ट्रैक्टर की पहचान के लिए नाकाबंदी कर दी है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मुख्य मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाएं और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

    Latest News

    BREAKING : मिडिल ईस्ट में महायुद्ध के बीच एक्शन में PM मोदी’ दिल्ली पहुंचते ही बुलाई CCS की इमरजेंसी बैठक; खाड़ी के हालात पर...

    नई दिल्ली | ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बिगड़ते हालात...

    More Articles Like This