अजित साहू बने युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी छपोरा मंडल अध्यक्ष

Must Read

जिला सक्ति। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती अंतर्गत युवा मोर्चा की मंडल स्तरीय नियुक्ति की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सक्ती टिकेश्वर सिंह गबेल तथा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सक्ती आलोक पटेल की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत मरघट्टी निवासी अजित साहू को युवा मोर्चा, छपोरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल देखा गया। पार्टी पदाधिकारियों ने अजित साहू को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगा। नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष छपोरा एवं अजित साहू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा समाज हित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

    Latest News

    PNB Banking Update April 1 : सावधान PNB खाताधारक! बदल रहे हैं डेबिट कार्ड से पैसे निकालने के नियम, आज ही चेक करें अपनी...

    PNB Banking Update April 1 , रायपुर — पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है।...

    More Articles Like This