Saturday, February 28, 2026

CG NEWS : यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप के घर के बाहर दो कारों में आगजनी

Must Read

CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, वहीं राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उपद्रवियों ने पेट्रोल डालकर कारों में आग लगाई, जिससे देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए।

कोरबा में बड़ा हादसा टला: सर्वमंगला मार्ग पर कोयला लदा ट्रेलर पलटा, सड़क पर बिखरा माल

पुलिस की भूमिका पर सवाल

घटना के बाद कांग्रेस नेता विनोद कश्यप ने इसे पुलिस की लापरवाही करार देते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और कार्यकर्ताओं से संबंधित थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है।

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि आगजनी की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

    Latest News

    बसदेई चौकी में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    28 फरवरी 2026 को चौकी बसदेई थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर के उप महानिरीक्षक / श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर...

    More Articles Like This