Saturday, February 28, 2026

कोरबा में अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, सड़क पर बिखरा कोयला

Must Read

कोरबा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सर्वमंगला मार्ग बरमपुर मोड़ के पास कोयला लदा ट्रेलर (CG11AQ7303) अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पूरा कोयला सड़क पर बिखर गया और यातायात प्रभावित हो गया।

सड़क पर फैला कोयला, लोगों को हुई परेशानी

हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में कोयला फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

चालक सुरक्षित, टली बड़ी अनहोनी

बताया जा रहा है कि ट्रेलर अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

    Latest News

    *विशेष बच्चों के साथ समाजसेवी अंकिता वर्मा ने मनाया प्री-होली मिलन समारोह*

    रायपुर, 28 फरवरी 2026।न्यू राजेन्द्र नगर स्थित विशेष बच्चों के विद्यालय अर्पण पब्लिक स्कूल में आज गुलाब एवं गेंदा...

    More Articles Like This