सूरजपुर। आगामी त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सूरजपुर पुलिस ने सख्त रूख अपनाया है। शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए कि नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। कर्तव्य निर्वहन, लंबित मामलों, शिकायतों व ऑनलाईन पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने में विलंब करने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपराध सभा में डीआईजी व एसएसपी ने लंबित अपराधों, शिकायतों, गुम इंसान के मामलों की समीक्षा कर जल्द और विधिसंगत निराकरण के निर्देश दिए। धारा 173(8) के लंबित मामलों के निराकरण की धीमी गति पर प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें आरोपियों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर जल्द गिरफ्तारी सहित विधि संगत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि होलिका दहन की रात्रि एवं होली के दिन शहर के प्रमुख मार्गो, भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों तथा चौक-चौराहों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा प्रबंध कर ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से सघन वाहन चेकिंग की जाए, डीआईजी व एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाने, स्टंटबाजी, मॉडिफाइड साइसेंसर, तेज सख्त कार्रवाही की जाए। होली पर्व के पूर्व थाना-चौकी क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों की होली शांती समिति की बैठक ली जाए।
बैठक में प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करें, अधिनस्थ अधिकारी व जवानों से वन टू वन चर्चा कर उनके कार्य की अपडेट ले और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करें। समंस-वारंटों को तामीली में कोताही ना बरते, निगरानी व गुण्डा बदमाशों की विधिवत् चेकिंग करने, एनडीपीएस एक्ट के मामले में इंड टू इंड विवेचना करने, ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं सभी विवेचक-जवानों को कम्प्यूटर/तकनीकी कार्यो में दक्ष बनाने की दिशा में कार्य करने कहा और इस दिशा में थाना प्रतापपुर व चंदौरा द्वारा बेहतर कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
डीआईजी व एसएसपी श्री ठाकुर ने नागरिकों से अपील किया है कि होली पर्व को मर्यादित और सुरक्षित वातावरण में मनाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाए, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना हेतु सूरजपुर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 94791-93999 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी अनूप एक्का, रीता नीलम कुजूर, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर की चेतावनी, होली पर सड़क पर हुड़दंग नहीं चलेगा, नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई।
Must Read
