कोरबा: आदर्श नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में 15 फरवरी से प्रारंभ हुई कोल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में महालक्ष्मी बालकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि गेवरा सपोर्टिंग की टीम उपविजेता रही।

विजेता टीम को ₹41,000 की पुरस्कार राशि अजय प्रसाद द्वारा प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम को ₹21,000 की पुरस्कार राशि थाना कुसुंडा की ओर से दी गई। साथ ही विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भी भेंट की गई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मोहम्मद वसीम को प्रदान किया गया।
फाइनल मैच में संदीप डहरिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार स्वप्निल प्रकाश, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार अजय यादव, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार संतोष तथा उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार विशाल सिंह को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में संजय पांडे, अजय प्रसाद, अमित सिंह, अभिषेक आनंद, जीत सिंह, रंजन आर्य, घनश्याम यादव, भूपेंद्र भूषण दास, ज्ञानेंद्र मिश्रा, देव साहू, सद्दाम हुसैन, थाना कुसमुंडा से संजय तिवारी तथा मीडिया प्रभारी नागेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमरजीत सिंह, टीपू मेमन, शाहिद खजूर, रामलाल खजूर सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक मंडल में अनिल यादव, चित्रसेन नाहक, इसराइल मोहम्मद, रामदास, हरभजन सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा और अशफाक ने अपनी सेवाएं दीं।
एलसीसी बॉयज कुसमुंडा के मनीष राठौर, नटवर चौहान, सुनील सिंह, बृजेश सिंह, मयंक सिंह, विकल मंडल, राकेश मेहता, आशीष और श्लोक सिंह का भी विशेष सहयोग रहा। पुरस्कार वितरण समारोह का मंच संचालन जिला क्रिकेट संघ के सह सचिव जीत सिंह द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों और आयोजकों में हर्ष का माहौल देखा गया।
