Sunday, February 22, 2026

PM Modi : पीएम मोदी का प्रहार “देश जानता है कांग्रेसी पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी?”

Must Read

मेरठ/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (नमो भारत) और मेरठ मेट्रो के पूरे 82 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘ग्लोबल AI समिट’ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए ‘शर्टलेस’ (कपड़े उतारकर) प्रदर्शन पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने एक वैश्विक आयोजन को अपनी “गंदी और नंगी राजनीति” का अखाड़ा बना दिया है।

“वैश्विक आयोजन में नंगई की गई”

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के भारत मंडपम में हुए AI समिट का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की तकनीकी शक्ति देख रही थी, तब कांग्रेस के “बेलगाम” नेताओं ने देश की साख को बट्टा लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा:

“80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आए थे। पूरा देश गर्व से भरा था, लेकिन कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने विदेशी अतिथियों के सामने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। यह न केवल गंदी राजनीति है, बल्कि भारत की छवि को खराब करने की साजिश है।”

मेरठ मेट्रो: कनेक्टिविटी की नई झांकी

पीएम मोदी ने मेरठ वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज पहली बार देश में एक ही ट्रैक पर मेट्रो और रैपिड रेल (नमो भारत) एक साथ चल रही हैं।

  • समय की बचत: मेरठ से दिल्ली का सफर अब मात्र 50-55 मिनट में पूरा होगा।

  • मल्टी-मॉडल हब: सराय काले खां और आनंद विहार जैसे स्टेशनों पर बस, मेट्रो और रेल को आपस में जोड़ा गया है।

  • यूपी का विकास: सीएम योगी की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि यूपी अब अपराधियों के डर से नहीं, बल्कि शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के लिए जाना जाता है।

सपा और कांग्रेस पर भी बरसे

पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में परियोजनाएं “लटकती और भटकती” थीं, लेकिन अब जिसका शिलान्यास होता है, उसका उद्घाटन भी किया जाता है। उन्होंने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को लेकर भी विपक्ष को घेरा और कहा कि जिन्हें पीएम बनना है, उन्हें नंगई छोड़ लोगों का दिल जीतना सीखना चाहिए।

    Latest News

    भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका राहुल गाँधी का पुतला

    जगदलपुर। कांग्रेस द्वारा एआई समिट में किये गये बेहूदा और शर्मनाक करतूत के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने आज...

    More Articles Like This