Friday, February 20, 2026

हनी डेली नीड्स के पास गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 2 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त

Must Read

जिला बस्तर/जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 916 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 45 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर पुलिस को सूचना मिली थी कि हनी डेली नीड्स आमागुड़ा के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अखिल पौराणिक (39 वर्ष) निवासी आमागुड़ा जगदलपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक बोरी में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजा रखने का कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह ने किया।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Latest News

    परीक्षा के दबाव के दौर में विद्यार्थियों के लिए सहारा बना PW — कोरबा में “प्रेरणा” हेल्पलाइन की शुरुआत, तनाव से जूझ रहे छात्रों...

    कोरबा। प्रतिस्पर्धा की अंधी दौड़, लगातार बढ़ती अपेक्षाएं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का दबाव आज के विद्यार्थियों के...

    More Articles Like This