Thursday, February 19, 2026

दादरखुर्द ढेलवाडीह में राखड़ हाईवा गाड़ी का फिर तांडव, तोड़ डाले बिजली के खम्भे गांव में हुआ अंधेरा….

Must Read

कोरबा :- राखड़ परिवहन कर रहे हाईवा गाड़ी का तांडव फिर एक बार दादरखुर्द ढेलवाडीह में देखने को मिला है रात में ढेलवाडीह बस्ती के पास राखड़ डंप कर वापस आ रही हाईवा गाड़ी ने अपना डाला नीचे किए बगैर चल रहा था और उसके डाले में बिजली के खंभे में लगा केबल तार फंस गया और दो खंभों को तोड़ डाला जिस एक मोहल्ले में पूरी तरह बिजली बाधित हो गया है पूर्व में हाईवा गाड़ी के चालक ने शराब पीकर गाड़ी चला रहा था और बाईस खंभे को तोड़ डाला था अंत में खेत के गड्ढे में जाकर रुक गई थी।

सूत्रों और जानकारी के अनुसार दादरखुर्द और ढेलवाडीह में जिस जगह राखड़ पाटा जा रहा है वह सरकारी जमीन है राखड़ डंप करने वाले ठेकेदार ने राखड़ पाटने का अनुमति लिया है लेकिन जहां और जिस जमीन पर अनुमति लिया है उस जमीन पर राखड़ डंप नहीं किया जा रहा और ठेकेदार द्वारा जिला प्रशासन और पर्यावरण विभाग कोरबा ठेंगा दिखाते हुए मनमाने तरीके से सरकारी जमीन पर राखड़ फेंक रहा है। गांव वाले इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन उनकी आवाज कोई सुनने वाला नहीं है ठेकेदार के शराबी हाईवा चालकों के कारण दो बार बड़ी घटना हो गई है जिसका खामियाजा गांव वाले और राहगीरों को चुकाना पड़ रहा है जिम्मेदार विभागों द्वारा ठेकेदार पर ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा जिससे हाईवा चालकों और ठेकेदार का हौसला सातवें आसमान पर है।

    Latest News

    ACB Action CG : SDO गोपाल कृष्ण शर्मा सस्पेंड होने की कगार पर, ACB की बड़ी कामयाबी

    ACB Action CG , बलौदाबाजार — जिले के पलारी जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...

    More Articles Like This