छत्तीसगढ़ प्रदेश में CBSE कोर्स की स्कूल परीक्षा प्रारम्भ हुआ,इसी तारतम्य में बस्तर संभाग मुख्यालय में जगदलपुर में 4 केंद्रों पर 10 वीं के CBSE बोर्ड की गणित की परीक्षा सम्पन्न हुई। सुबह 10 बजे शुरू हुई परीक्षा 1-15 बजे समाप्त हुई। परीक्षा देकर निकले छात्रों के चेहरे पर सरल प्रश्न पत्र की खुशी साफ झलकती दिखाई दी। छात्रों ने बताया कि पांच खंड में प्रश्न पत्र था। कई सवालों के कैलकुलेशन बेहद आसान थे।
बता दें कि CSBE बोर्ड ने जगदलपुर में निर्मल विद्यालय, विद्या ज्योति स्कूल ,केंद्रीय विद्यालय और दीप्ति कॉन्वेंट कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए हैं ,जिसमें कक्षा 10 वीं के 1500 से विद्यार्थी और कक्षा 12 वीं के 1291 छात्र रजिस्टर्ड हैं ।
जिसमें निर्मल विद्यालय में 10 वीं के 396 और 12 वीं 410,विद्या ज्योति में 10 वीं के 660 और 12 वीं के 491, दीप्ति कॉन्वेंट में 10 वीं के 314 और 12 वीं के 259 और केंद्रीय विद्यालय में 10 वीं के 130 और 12 वीं के 131 छात्र नामांकित हैं।आज हुई 10 वीं की परीक्षा में चारों केंद्रों में मिलाकर कुल 18 छात्र अनुपस्थित रहे।
निर्मल विद्यालय में परीक्षा देने के बाद छात्र भौमिक ने बताया कि 10 वीं गणित का पेपर बहुत ही सरल आया था ,इसलिए एग्जाम अच्छा गया ।
वहीं एक अन्य छात्र आयुष प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें सेट 2 का पेपर इतना सरल आ गया कि वह आराम से 60 नम्बर और अधिकतम 100 नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं ।
अन्य छात्रों के चेहरे भी सरल प्रश्न पत्र को देखकर खिले हुए नजर आए।
बाइट-आयुष प्रताप सिंह, कक्षा 10वीं का छात्र।
बाइट-भौमिक, कक्षा 10वीं का छात्र।
