Saturday, February 14, 2026

दादरखुर्द में संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Must Read

 

संकुल केंद्र दादरखुर्द अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम हाईस्कूल दादरखुर्द में संकुल स्तरीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता चौहान पार्षद एवं समिति के अध्यक्ष गोपलाल राठिया, सेजेस प्राचार्य श्रीमती मंजू तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं राज्य गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत के मधुर गुंजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें राष्ट्रीय गीत नृत्य के साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं से पारंपरिक व रोचक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के मध्य मुख्य अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता ओहरी प्राचार्य हाईस्कूल बुंदेली, श्रीमती दास मैडम प्राचार्य हाईस्कूल जेपी कॉलोनी, श्रीमती अनिमा प्रसाद प्राचार्य हाईस्कूल फुलसरी, डीएमसी वल्लभ दास वैष्णव का शुभ आगमन हुआ। क्रमशः सभी अतिथियों के स्वागत के साथ उद्बोधन भी संपन्न हुआ।

संकुल स्तर के कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला दादरखुर्द प्राथमिक शाला खरमोरा, पूर्व माध्यमिक शाला दादरखुर्द, सेजेस हाईस्कूल दादरखुर्द के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उनके द्वारा प्रेरणा गीत, नृत्य, नाटक खेल की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा सभी विधाओं में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ गणमान्य नागरिक मनीराम श्रीवास, भरत सोनी नान्ही दाऊ पटेल एवं अन्य अतिथियों तथा सभी विद्यालय के प्रधान पाठक, शिक्षक एवं सेजेस व्याख्यातागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीपी भास्कर एवं प्रतिपाल गढेवाल व्याख्याता तथा सुशील राय शिक्षक द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन संकुल दादरखुर्द के संकुल शैक्षिक समन्वयक सत्य ज्योति महिलांगे के द्वारा सभी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

    Latest News

    कनकेश्वरधाम में महाशिवरात्रि महामेला 15 से जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

     स्वयंभू भुंईफोड़ कनकेश्वर महादेव के दर्शन हेतु उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, 15 फरवरी से वार्षिक मेले का शुभारंभकनकी:- हसदेव नदी...

    More Articles Like This